Tuesday, July 11, 2017

मेरी प्यारी भतीजी वेदिका
रवि की छवि ,अलंकृत अलंकार
अरूणीय आभा ,विमल रूप साकार
चंद्र सी कांति चैतन्य चमत्कार 
ईश्वरीय कृपा से प्राप्त हुआ,हमें दिव्य उपहार

रोहिणी नक्षत्र में प्रगटी, लक्ष्मी अवतार

सुंदर सी सलोनी ,मनोहर चित्रहार\

चंचलता भी सुशोभित, मुस्कान शानदार

साहस बेमिशाल, स्वच्छता सदाबहार

मेरी भतीजी वेदिका है ,खुशियों की भण्डार
💐💐💐💐💐💐

jatashankar yatra

शिवरात्रि का पर्व महान
बन गया सब की यात्रा का प्लान
चुना गया एक दिव्य सोपान
जटाशंकर महादेव स्थान
एकत्र हुए सभी यात्री गणमान्य
कुछ पारिवारिक कुछ जाने अंजान
यात्रा थी शिष्ट पर वाहन था विशिष्ट
35 seater वाहन था पर 70 हुए समाविष्ट
एक के ऊपर एक बैठ रहे मच गयी धक्का मुक्की
आगे पीछे ऊपर नीचे सब की साँसे अटकी
प्रारम्भ हुई अब यात्रा लग रहा महादेव जयकार
तभी अचानक बस चालक ने तोड़ दिया बिजली की तार
जैसे तैसे चल रही थी बस हम सब थे उत्साहित
तभी अचानक गियर टूट गया हो गयी यात्रा बाधित
सभी यात्रीगण हैरान कुछ चिंतित कुछ परेशान
तभी दूसरी बस आ पहुंची फिर आ गयी चेहरों पर मुस्कान
वह बस भी महान थी खड़ी थी या चल रही थी
नही कोई पहचान थी
तभी बस ने हम सबको दिया एक surprise gift
हंसी खेल के बीच में पीछे कांच कर दिया था lift
पीछे वाले यात्रियों को तुरंत याद आ गए महादेव
और धुल के बबंडर में हम सब हो गए भूतमेव
किसी तरह पहुंचे हम सब जटाशंकर देव स्थान
स्नान ध्यान पूजन अर्चन कर हम सब ने किया पुनः प्रस्थान
वापसी की यात्रा मे बढ़ गया उमंग
गीत संगीत अन्ताक्षरी संग गायन रंगारंग
पर प्रसन्नता के मध्य मे हो गयी आनाकानी
गुम गया पर्स पापा का बढ़ गयी परेशानी
पर्स की धुड़ाई में मच गयी अफरा तफरी
मिल गया पर्स मंटू चाचा को आ गयी थी खुश खबरी
भोजन में मिला सभी को पूड़ी और आचार
पर कुछ लोगों को हो गया था अत्यधिक वायु विकार
किसी तरह घिसट फिसट हम पहुँच गये थे सतना
पर समझ में नही आ रहा यात्रा थी या दुर्घटना
हर हर महादेव

Tuesday, December 31, 2013

NAV VARSH 2014

                                           NAV VARSH   2014

     swagtam abhivadanam nav varsh suswagtam

     prakashit ho hum sab ka jeevan , nast ho jaaye dukhon ka tam....

     nav varsh per yahi h khwaahish ,  khushiyon ki ho jaaye baarish

     har kshetra me jeet ho apni , nhi kisi me ho ab haar

    sukh samriddhi aarogyata ka mil jaaye anupam uphaar

    ujjwal keertimaan samay se susajjit ho jaaye jamaana

   haardik roopen sweekaar karen nav varsh subhkaamna
                                                                          .......................CKD



 




Tuesday, March 12, 2013

jai shree ram

ram naam ki keerti ka kya karoon bakhaan

ram naam me nihit hai samast saansarik gyaan

sarvatra hi vyaapt hai ram naam gungaan 

ram naam sat-chitt-aanand brahm roop mahaan

jeevaneeya moh maaya bandhan ka sabse saphal nidaan

ram naam sumiran maatra se ho jaaye kalyaan..

nit samyak akaagra karen raam naam prabhu dhyaan...............................ckd

Tuesday, March 5, 2013

pustak

inhi pustako me samahit jeevan ka ek abhinn hai saar

gyaan maan ki saadhan hai ye adabhud ek gahan sansaar

jo bhi inka mahatva samajhta nit karta inka upyog

jeevan k sangharsh path per vah chalta nirvighna samyog

inki gaatha amit hai adabhud mahaan va aprampaar

bina pustkeeya gyaan vyavhaar jeevan ho jaata kharpatvaar

atev hum vidyaarthiyon ko pustakon ka mahatva samajhana chaahiye

nit pratidin samyak roopen prabhaavshaali adhyayan karna chaahiye......................................ckd

Friday, February 22, 2013

vihaan

आज हम सब हैं एकत्रित , खुशियों से हर्षित उत्साहित 

मना  रहे कार्यक्रम महान ,  राधारमण इंस्टिट्यूट का शुभ उत्सव है विहान 

नृत्य संगीत फैशन विधा से, सुसज्जित हो जायेगी बेला 

हम सभी आनंदित होंगे , मनोरंजन का लगेगा मेला 

आप सभी की उपस्तिथि से, विहान की बढ़ गयी है शान 

हार्दिक रूपेण  स्वीकार करें  ,अभिनन्दन स्वागत सम्मान ..............धन्यवाद !


Tuesday, February 19, 2013

SAPHALTA KA SANGHARSH

आ गया है आँधियों के  आने का वक्त ,

बनकर चट्टान तू अडिग हो जा सख्त 

समुद्र सी घनघोर हैं लहरें,  आ रहीं हैं तेरी ऒर 

कर इनका सामना, तू शत प्रतिशत पुरजोर

तेरे अस्तित्व का परिचायक , यह ज़माना हो जाएगा 

तेरी उच्च साख का पैमाना , बनाना मुश्किल हो जाएगा 

दिखा दे इतना दम की , तू छु सके ये आसमा 

सारे विश्व में प्रसारित हो, सिर्फ तेरा ही नामोनिशा 

इस्वरीय भक्ति का अदभुत सन्मार्ग है तेरे पास 

जितना चलेगा उस पर , होता जाएगा तू ख़ास  

अपनी नाकामियां समझकर .सम्हल  कर अमल ये फैसला 

आगामी मुसिबतों  इम्तिहानों में अविचलित रहे तेरा हौंसला 

सकारात्मक उम्मीदों की बागडोर तू कभी न छोड़ना 

उन्नती  के मार्ग पर तुझे  अथक है दौड़ना 

इन्ही विचारों का पालन करना है तुम्हें द्ड्वत 

विश्वास करो सफलता कदम चूमेगी शत प्रतिशत ....................................................CKD